फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात फेरी में गूंज उठे बजरंग बली के भजन

Vimal Sharma Updated Thu, 02 Apr 2026 06:41 PM IST

झारखंडी महादेव सेवक संघ ने हनुमान जन्मोत्सव पर हर्ष और उल्लास के साथ प्रभात फेरी निकाली। मार्ग में लोगों ने प्रभात फेरी पर पुष्प वर्षा कर और प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। बृहस्पतिवार की सुबह बड़ी ही धूमधाम के साथ प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। सुंदर कांड का पाठ किया गया। इसके बाद भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें भव्य रथ पर हनुमान की तस्वीर थी। रथ को पदाधिकारी हाथ से खींचते चल रहे थे। मार्ग में पंडित देवेश शर्मा, सभासद मनु शर्मा समेत लोगों ने प्रभात फेरी पर पुष्प वर्षा की और आशीर्वाद लिया। प्रमुख मार्ग से गुजरते हुए प्रभात फेरी मंदिर पर ही संपन्न हुई। दोपहर को अमन अग्रवाल, वैभव गोयल आदि ने बजरंग बली को चोला चढ़ाया। मंदिर में सुंदर कांड के पाठ के बाद आरती की गई और 56 भोग लगाए गए। शाम को हनुमान जी की आरती की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें