फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार बनने पर विजेंद्र सिंह का भव्य स्वागत

नायब तहसीलदार बने पूर्व विधायक हरपाल सिंह केे भतीजे विजेंद्र सिंह का इंदिरा चौक पर भव्य स्वागत किया गया। खुशी में ढोल नगाड़े बजाए। लोगों ने उनको नोटों का हार पहनाया। फूल मालाओं से लाद दिया और गोदी में उठा लिया। गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव सांथलपुर निवासी पूर्व विधायक हरपाल सिंह के भतीजे विजेंद्र सिंह का हाल ही में नायब तहसीलदार केे पद पर चयन हुआ है। वह बृहस्पतिवार सुबह नगर में इंदिरा चौक के निकट गंगा प्याऊ मंदिर पर आए। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। खुशी में ढोल नगाड़े बजाए गए। जिन पर लोग खुशी में खूब थिरके। उनकेा गुलदस्ते भेंट किए। नोटों के हार पहनाए। ढोल नगाड़े के साथ उनको पूर्व विधायक के विजय नगर मोहल्ला स्थित आवास तक ले गए। इस दौरान पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने कहा कि पिता का साया सिर से उठ जाने के बावजूद उनके भतीजे ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें