गजरौला में दिल्ली के उद्योगपति के प्लॉट के लिए किसानों का 30 फीट चौड़ा रास्ता बंद कराने पहुंचे यूपीसीडा बरेली के सहायक प्रबंधक को किसानों के विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा। किसानों की उनसे नोकझोेंक हुई। विरोध करते हुए किसानों ने कहा कि वह रास्ते को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने देंगे।