रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतोली में प्रधान के मामा की सरेराह गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतोली की है। गांव में नौशाद की पत्नी नीतू ग्राम प्रधान है जबकि नौशाद के मामा इशरत (50) प्रधानी का कामकाज देखते हैं। बताते हैं कि सोमवार की सुबह को इशरत बाइक पर सवार होकर पड़ोसी गांव महरपुर किसी काम से गए थे। दोपहर को वापस लौटते समय गांव के नजदीक स्थित तालाब के पास अज्ञात लोगों ने सिर में गोली मारकर इशरत की हत्या कर दी।