मंडी धनौरा क्षेत्र के एक गांव में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार पलायन कर गया। विरोध में लोगों ने गांव के बाहर फीना मार्ग पर जाम लगा दिया। आसपास के गांवों से आए लोगों ने पीड़ित परिवार को गांव के बाहर रोक लिया। जानकारी मिलने पर एसडीएम व सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से वार्ता की।