फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 'मैं उससे परेशान हो चुका था...' किलर प्रेमी का कबूलनामा

हसनपुर क्षेत्र में घरों में खाना बनाने वाली महिला रीना की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक सलीम को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि रीना और सलीम के बीच अवैध संबंध थे, और महिला उसे लगातार पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रही थी।

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मंगलवार सुबह हसनपुर-रहरा मार्ग पर तीसरे मील के पास एक खाली प्लॉट में महिला का शव मिला था। रीना की गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। सर्विलांस और एसओजी टीम की मदद से पुलिस ने मोहल्ला कोट पूर्वी मनिहारान निवासी सलीम को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सलीम ने बताया कि वह फड़ लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। उसकी दुकान पर रीना का बेटा काम करता था, इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए। महिला हर महीने आठ हजार रुपये लेती थी और दिवाली पर बीस हजार की मांग की थी। इसके अलावा, उसने तीन लाख रुपये की और मांग करते हुए रुपये न देने पर रिपोर्ट दर्ज कराने और संबंध उजागर करने की धमकी दी थी।

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सलीम ने हत्या की योजना बनाई। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह रीना को बाइक पर बैठाकर तीसरे मील के पास खाली प्लॉट में ले गया और वहां छुरा से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी महिला का मोबाइल, चुनरी और हत्या में प्रयुक्त छुरा लेकर भाग गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सभी सामान बरामद कर लिया है। हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें