यूपी के अमेठी में गौरीगंज विकास खंड सभागार में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण घटकों की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक स्वयं सहायता समूह के सक्रिय सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।