फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: अमेठी में फ्लैग मार्च के दौरान दरोगा को पड़ा दिल का दौरा, मौत

ishwar ashish Updated Fri, 06 Dec 2024 02:34 PM IST

अमेठी जिले के संग्रामपुर इलाके में शुक्रवार सुबह फ्लैग मार्च के दौरान दरोगा को दिल का दौरा पड़ गया। आननफानन में साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दरोगा की मौत के बाद पूरे पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक दारोगा राकेश पांडेय संग्रामपुर थाने में तैनात थे। संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है जहां आज सुबह थाना क्षेत्र के शक्तिपीठ कालिकन धाम में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा था। इसी बीच अचानक फ्लैग मार्च में शामिल दरोगा राकेश पांडेय को दिल का दौरा पड़ गया और वहीं गिर गए। आननफानन में पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें संग्रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा राकेश पांडे पिछले दो साल से संग्रामपुर थाने में तैनात थे फिलहाल थाना प्रभारी द्वारा मृतक दारोगा के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई है जिसके बाद परिजन संग्रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें