फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: मौनी स्वामी के आश्रम में संदिग्ध हालात में मिला युवक, चाकू व बिना नंबर की बाइक बरामद

ishwar ashish Updated Fri, 06 Dec 2024 10:41 AM IST

अमेठी के गौरीगंज थानाक्षेत्र के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम पर शुक्रवार सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध हालात में मौजूद युवक को पकड़ा। युवक के पास बिना नंबर की बाइक व चाकू बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी स्वामी ने एक वीडियो बयान जारी कर आश्रम पर संदिग्ध हालात में युवक के आने व चाकू बरामद होने की बात कहते हुए हत्या करने की आंशका जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहले भी आश्रम पर कई बार साधु संतों पर हमला हो चुका हुआ है। चाकू लेकर आश्रम पर आना और सवालों के सही जवाब नहीं देना बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। मौनी स्वामी ने पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय बताया कि मामला संज्ञान में आना है। युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें