फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिन में तेज धूप शाम को हवा के साथ बारिश से मिली गर्मी में राहत

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 29 Apr 2026 05:06 PM IST

अंबेडकरनगर जिले में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार को देर शाम उस समय बड़ी राहत मिली, जब बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश ने तपती गर्मी के असर को काफी हद तक कम कर दिया। दिनभर चिलचिलाती धूप और 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहे तापमान के बाद शाम को बदले मौसम ने लोगों को राहत की सांस लेने का मौका दिया। मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शाम चार बजे अचानक मौसम बदल गया जिसके बाद अकबरपुर सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों में हवा के साथ बारिश हुई। जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया। वहीं भीटी में पेड़ गिरने से आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें