जलालपुर के मगुराडिला स्थित भारत गैस एजेंसी पर बुधवार को को सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी उपभोक्ता परेशान होते नजर आए। उन्होंने बताया कि हम अपनी दिहाड़ी छोड़कर गैस सिलेंडर के लिए सुबह 7:00 बजे से एजेंसी पर खड़े हैं मगर कोई भी संबंधित कर्मचारी हम लोगों से बात करने को तैयार नहीं है। वहीं जिनके पास पकड़ है सिलिंडर बड़े आसानी से मिल जा रहा है। मोबाइल पर डिलीवर का मैसेज आने के बाद जब एजेंसी से बात की जाती है तो उनके द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है कि आपको जल्द मिल जाएगा। उपभोक्ताओं ने बताया कि आज सुबह एक व्यक्ति ने सचिवालय का हवाला देते हुए चार सिलिंडर ले गए जब इस संदर्भ में एजेंसी मालिक से उपभोक्ताओं ने पूछा तो उन्होंने बताया कि सचिवालय से फोन आया था।