फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली कलश यात्रा, लगे जयकारे

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 25 Mar 2026 06:36 PM IST

अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र के मठिया गंजा मोहल्ले में चैत्र नवरात्र के अवसर पर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान मां दुर्गा की नई प्रतिमा को रथ पर रखकर नगर भ्रमण कराया गया और प्राण प्रतिष्ठा के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कलश यात्रा का शुभारंभ जलालपुर बौलिया से किया गया। यहां से यात्रा निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ी। रथ यात्रा उसमापुर, यादव चौराहा, शिवाजी चौक और जमालपुर चौराहा होते हुए शीतला मठिया मंदिर पहुंची। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद यात्रा वापस अपने प्रारंभिक स्थान की ओर लौटी। इस दौरान रमेश मौर्य, संदीप अग्रहरि, राम मूरत मौर्य, हरिराम, श्याम, अवधेश, कुंदन, दुर्गा प्रसाद, रामदौर मिश्र, सीताराम प्रजापति व अन्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें