फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुजफ्फरनगर में हो रहे थे दंगे, अखिलेश सैफई में देख रहे थे डांस: मंत्री ओमप्रकाश

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को श्रवण धाम में पौधरोपण करने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पांच साल की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पांच साल अखिलेश यादव की सरकार रही थी। मुजफ्फरनगर दंगे में जल रहा था और अखिलेश सैफई में नाच देख रहे थे। सपा सरकार में एक हजार दंगे हुए। कर्फ्यू लगे और 1200 की जनहानि हुई। अखिलेश आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन पिछले नौ साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। कोई जनहानि नहीं हुई है। कहीं कर्फ्यू लगने की नौबत नहीं आई। उत्तर प्रदेश आज सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे वाला प्रदेश बन गया है। कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। जिलों और गांवों के बीच आवागमन बेहतर हुआ है। पार्टी का चश्मा उतारकर अखिलेश जी देखेंगे तो उन्हें विकास दिखाई देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से देश आगे बढ़ रहा है। श्रवण धाम का विकास निरंतर हो रहा है। भाजपा सरकार में यहां की तस्वीर बदल गई है। आगामी विधान सभा चुनाव पर कहा कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें एनडीए जीतकर सरकार बनाएगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कितनव कोई चिल्लाई, अंत मा योगी जी ही रहिहय। एक्स पर पोस्ट कर भी साधा निशाना अंबेडकरनगर आगमन से ठीक पहले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक्स पर पोस्टकर अखिलेश को खूब खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने स्व. मुलायम सिंह यादव के चार जून 2013 के बयान का जिक्र करते हुए कि अगर अखिलेश उस बयान को दोबारा पढ़ लेंगे तो हमारी सरकार की कानून व्यवस्था पर बोलने से पहले 10 बार सोचेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें