फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंधक बनाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, हिरासत में लिए गए तीनों आरोपी

हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर के केशवपुर कटुईया गांव में रविवार रात विपुल को बंधक बनाकर पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रामतीरथ, उसकी पत्नी और पुत्र अतुल को सोमवार रात हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अभी इनकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है। इसको अंतिम संस्कार के पूर्व परिजनों में नाराजगी नजर आई। हालांकि, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संगीनों के साए में विपुल का अंतिम संस्कार किया गया। सम्मनपुर के पलई कल्याणपुर गांव के विपुल सिंह की रविवार रात केशवपनुर कटुईया गांव में रामतीरथ, उसके पुत्र अनूप व पत्नी ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। मंगलवार को सुबह से ही गांव में पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया था। भारी तादात में महिला पुलिस कर्मियों को भी मुस्तैद किया गया। दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम के बाद विपुल का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। पहले तो परिजनों ने गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना किया, लेकिन फिर कार्रवाई के आश्वासन पर मान गए और गमगीन माहौल में शव को अंतिम संस्कार के लिए टांडा के महादेवा घाट ले जाया गया। घाट पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मृतक के छोटे भाई हर्षित के मुताबिक विपुल लुधियाना में लुधियाना में एक निजी कंपनी में काम करते थे। दो माह पूर्व हाथ में चोट लगने के बाद वापस लौट आए थे। उनका इलाज आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। 23 नवंबर को टांडा के हजला निवासी अपनी नानी श्यामा देवी से मिलने की बात कह शाम 4.30 बजे घर से निकले थे। इसके बाद उनकी मौत की खबर घर आई थी। सीओ सिटी नीतीश कुमार तिवारी ने कहा कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने युवक के शराब के नशे में धुत होकर घर में घुसने के चलते वारदात को अंजाम देने की बात कही है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें