फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या हाईवे पर गलत दिशा में चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, गुजरात के तीन श्रद्धालु समेत पांच घायल

अहिरौली क्षेत्र के ग्राम पटेल नगर स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम लगभग 7:50 बजे एक सड़क दुर्घटना हो गई। प्रयागराज की ओर से आ रही गुजरात नंबर की कार की गलत दिशा में आ रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना में गुजरात नंबर की कार के चालक प्रकाश निवासी ग्राम देल्दर, थाना आबू गुजरात को दाहिने पैर व सीने में चोटें आईं। अमर केश निवासी ग्राम अकवाश, थाना पुराकलेंदर, जनपद अयोध्या को सिर में गंभीर चोट आई। अखिलेश निवासी ग्राम जलालपुर के माथे पर चोट लगी। वहीं, राजेश निवासी ग्राम केसरपुरा, थाना सतलासरवा गुजरात तथा मफाराम निवासी ग्राम कटरा, थाना अमीरगढ़ (गुजरात) को हल्की चोटें आईं। इससे आवागमन भी प्रभावित हो गया। पुलिस ने घायलों को वाहनों से निकलवाकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटहरी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें