दिल्ली में हुए धमाके का असर ट्रेनों के साथ बसों में दिखने को मिल रहा है। दहशत के कारण लोग दिल्ली के साथ जम्मू की यात्रा निरस्त कर रहे हैं। धमाके के बाद अकबरपुर रेलवे स्टेशन में दिल्ली व वैष्णों देवी जाने वाले करीब 150 यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त करा दिए। इनमें से 30 टिकट स्टेशन से बुक कराए गए थे। सोमवार को नई दिल्ली में कार धमाके की घटना से यात्री सहमे हैं। दिल्ली के साथ ही जम्मू जाने वाले लोग यात्रा निरस्त कर रहे हैं। वहीं, बसों में भी आधे से कम यात्री नजर आए। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि शादियों का सीजन चल रहा है। यहां से लोग कम जा रहे हैं, जबकि वापसी में ज्यादा आ रहे हैं। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक पलटूराम ने बताया कि बृहस्पतिवार तक काउंटर से 30 टिकट कैंसिल हुए हैं।