एडीएम रंजीत सिंह ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची के अनुसार जिले में करीब 18.95 लाख मतदाता हैं। प्रत्येक वोटर के लिए दो प्रपत्र दिए जाएंगे, जिसमें पिछले हिस्से में सामान्य निर्देश हैं। प्रथम पेज पर मतदाता की वर्तमान स्थिति भाग संख्या, फोटो इत्यादि का ब्योरा दिया गया है। इसका बारकोड भी दिया गया है। प्रपत्र पर तीन हिस्सों में जानकारी भरनी होगी। इसमें बायीं ओर वर्ष 2003 का ब्योरा देना है। अगर उस सूची में नाम नहीं है तो परिवार के लोगों का ब्योरा दायी ओर देना है। इस पर रंगीन फोटो भी लगाना है। तीसरे भाग में मतदाता को अपने हस्ताक्षर कर देना होगा। इस प्रक्रिया में कोई प्रपत्र नहीं देने होंगे। 2003 का कोई ब्योरा न होने की स्थिति में दोनों पार्ट रिक्त छोड़कर जमा करने होंगे।