फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

दशहरा पर्व के अवसर पर मंगलवार को जलालपुर स्थित रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रावण दहन देखने के लिए मैदान में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम से पहले भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके बाद भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध किए जाने और पुतले का दहन होते ही पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रावण दहन को देखने के लिए बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ दशहरा पर्व मनाया। इस अवसर पर रावण दहन के माध्यम से समाज को बुराइयों का त्याग कर सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान रामलीला मैदान में उत्सव जैसा माहौल रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें