अकबरपुर के चंदैनी गांव के दिवाकर (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजन भड़क उठे। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे उन्होंने शव को चंदैनी गांव के निकट इल्तिफातगंज–अकबरपुर मार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या कर सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई है। दिवाकर शिवनाथ का पुत्र था। पिता घर निर्माण का कार्य करते हैं और परिवार में मां सुलेमा, भाई रवि (किसान), दीपू (पेंटर), दीपक (वाहन चालक) और आकाश सहित दो बहनें हैं। दिवाकर पड़ोसी गांव बेलांगर निवासी साधू यादव की डंपर चलाता था।