डीएम अनुपम शुक्ला ने विशेष पुनरीक्षण अभियान 2026 (एसआईआर) के लिए शुक्रवार को बैठक की। नरेंद्र देव इंटर कॉलेज और भियांव के एक निजी कॉलेज में आयोजित इस समीक्षा बैठक में 415 बीएलओ और 42 सुपरवाइजर शामिल हुए। डीएम ने कार्य में सुस्ती दिखाने वाले जलालपुर के सिसरा, सुहगूपुर, गौरा मोहम्मदपुर, बाजिदपुर, बडे़पुर सहित कई ग्राम सभाओं के बीएलओ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य में लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।