फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों का मर्जर से अंबेडकरनगर में स्कूल ही नहीं... शिक्षा से भी बढ़ गई दूरी

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 03:03 PM IST

अंबेडकरनगर में 221 परिषदीय स्कूलों का मर्जर किया जा रहा है। जो स्कूल मर्ज हो चुके हैं, वहां के बच्चों को दो किमी दूर पैदल चलकर जाना पड़ता है। इससे ज्यादातर स्कूलों में बच्चे नहीं पहुंच रहे हैं। दूरी अधिक होने के कारण अभिभावक भी पास के विद्यालयों में बच्चों का दाखिला चाहते हैं। ऐसे में स्कूल ही नहीं शिक्षा से भी दूरियां बढ़ती नजर आ रही हैं। जिले में कुल 1591 परिषदीय विद्यालय हैं। विलय के लिए चयनित हुए परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कटेहरी के 30 ऐसे विद्यालय हैं। इनमें 50 से कम बच्चों का नामांकन है। अभिभावकों ने बताया कि उन्हें स्कूलों के विलय की जानकारी हुई है। गांव का स्कूल बंद होने से छात्रों को काफी परेशानी होगी। कोई ज्यादा दूरी की बात कह रहा है तो कोई सड़क किनारे विद्यालय में दुर्घटना को दावत देने की बात कर रहा है। अभिभावक, बच्चे और ग्राम प्रधानों ने अपनी हकीकत बयां की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें