यूपी के अंबेडकरनगर में कटेहरी उपचुनाव की मतगणना अब से कुछ देर में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में शुरू होगी।सुबह ही अधिकारियों ने पहुंचकर जायजा लिया है। कुल 14 टेबल पर एक साथ मतों की गणना शुरू होगी। 31 राउंड तक लगभग सवा दो लाख मतों की गणना का दौर चलेगा। इस उपचुनाव में बीजेपी के धर्मराज निषाद, बसपा के अमित वर्मा, सपा की शोभावती वर्मा समेत कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना स्थल पर पार्टियों के प्रत्याशी पहुंच गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश मिला।