फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किसान से ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, सरगना सहित चार बदमाश गिरफ्तार

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 12:37 PM IST

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार की रात पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गिरोह का सरगना गोली लगने से जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चार लुटेरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन दिन पूर्व किसान से लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, अवैध असलहा और घटना में इस्तेमाल की गई बाइकें बरामद हुईं। मौके से फरार एक अन्य लुटेरे की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। महरुआ थाना क्षेत्र के धानेतारा गांव निवासी किसान विजय वर्मा को बीते बृहस्पतिवार की रात चीनी मिल से गन्ना बेचकर लौटते समय अहिरौली थाना क्षेत्र में अकबरपुर-मिझौड़ा मार्ग पर दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने बंधक बना लिया था। लुटेरों ने किसान को बांधकर जंगल में फेंककर ट्रैक्टर ट्रॉली व मोबाइल लूटकर भाग निकले थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें