फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ambedkarnagar: ईंट से कुचलने के बाद युवक की गला रेतकर हत्या, गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

अंबेडकरनगर के जैतपुर थानाक्षेत्र के बल्लीपुर गांव निवासी आदित्य उपाध्याय उर्फ काजू (36) की ईंट से कुंचलने के बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सोमवार को शव टिकरी जैतपुर बार्डर पर बरामद हुआ है। घटनास्थल के निकट बिजली के खंभे पर खून से सने हाथ के निशान भी पुलिस को मिले हैं। जैतपुर गांव की गलियों में भी खून के निशान पाए गए हैं। ऐसे में पुलिस अंदेशा लगा रही है है कि गांव में ही विवाद हुआ है। शक के आधार पर पुलिस ने जैतपुर गांव के तीन लोगों को हिरासत में पूछताछ करने में जुटी है। हत्या के कारणों की अभी सही जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर पर है। उनके बड़े भाई हेमंत कुमार दूसरे नंबर के राजीव उपाध्याय और सबसे छोटा भाई अनूप उपाध्याय दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। मृतक अपने पिता वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय और बडे़ भाई के परिवार के साथ गांव में ही रहकर कृषि का काम करता था। आदित्य अभी अविवाहित थे। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें