अंबेडकरनगर में मौसम में बदलाव के साथ जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को सुबह से ही परचा बनवाने के लिए मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही। डॉक्टर को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ा। जांच कराने और दवा लेने के लिए भी मरीजों को एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक दौड़ लगानी पड़ी। भीड़ के चलते बुजुर्गों और बच्चों को अधिक परेशानी हुई। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी दबाव नजर आया। मरीजों ने परचा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवा प्राप्त करने तक की प्रक्रिया में काफी समय लगा।