फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूपी के मंत्री राजभर बोले, अपने वोटरों के अपराध में शामिल होने पर नहीं बोलते सपा प्रमुख

अंबेडकरनगर शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों के सवालों पर प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी हवा में है, हवा में रह जाएगी। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट की परीक्षा की स्वयं निगरानी करनी शुरू कर दी है तो देश की जनता को उनपर विश्वास करना चाहिए। गाजीपुर में हुए एनकाउंटर पर चल रहे विवाद पर कहा कि कौशांबी में पाल समाज की बेटी की रेप और हत्या, मऊ, बाराबंकी, देवरिया, मऊ में सपा नेता और यादव समाज के लोगों द्वारा की गई हत्याओं पर कुछ नहीं बोलते हैं। गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या पर नहीं बोल रहे हैं। जहां इनके वोटर घटना में शामिल हैं उनपर सवाल नहीं उठाते हैं। पुलिस किसी भी अपराधी को बख्श नहीं रही है चाहे वह किसी भी समाज का हो। पंचायत चुनाव पर कहा कि हम समय से चुनाव कराने के पक्ष में है। समाजवादी पार्टी के लोगों ने अपने लीगल एडवाइजर से हाईकोर्ट में मुकदमा दाखिल करा दिया। मुकदमा दाखिल होने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान आया कि पंचायत चुनाव नहीं होगा। हाईकोर्ट के निर्देश पर जवाब दाखिल किया गया। पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया गया है। आगे कोर्ट का जो आदेश आएगा उसका पालन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें