फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amebdkarnagar: अयोध्या की सीमा पर रात से फंसे वाहन, कई किलोमीटर लंबी कतार लगी

ishwar ashish Updated Thu, 13 Feb 2025 04:03 PM IST

अयोध्या में वाहनों की एंट्री पर रोक है। इसके बाद जिले में अयोध्या सीमा पर बनाए गए यादवनगर, चनहा समेत तमाम बैरियर पर प्रयागराज, वाराणसी से चलकर आने वाले श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है। ऐसे में रात से ही वाहनों की कतार लगी हुई है। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद वाहनों की रवानगी तेजी से हुई थी लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से एक बार फिर रोक लगा दी गई। करीब तीन घंटे तक एक भी वाहन न छोड़े जाने के कारण यादवनगर में करीब दो किलोमीटर तक कतार लग गई। इसमें बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दमन और दीव, कर्नाटक समेत कई प्रांतों के श्रद्धालु फंसे रहे। 11 बजे के बाद कभी 50 तो कभी 20वाहनों को छोड़े जाने का सिलसिला शुरू हुआ। चनहा में तो सुबह छह बजे ही कतार लगी हुई है। अमर उजाला के अम्बेडकरनगर से प्रमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें