फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: करवा चौथ के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत, हड़कंप

करवा चौथ के दिन नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिवार के सदस्यों में चीत्कार मच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग पहुंचे और पुलिस टीम से कार्रवाई की मांग किया। मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बौरांव गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी विकास कनौजिया की पत्नी उसमा कन्नौजिया (27 वर्ष)का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद मृतका उसमा कन्नौजिया का छोटा भाई सुरेश कन्नौजिया मौके पर पहुंचा तो देखा उसमा का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक जेपी सिंह डिप्टी एसपी जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसमा कन्नौजिया की शादी 20 अप्रैल 2024 को हुई थी जिसकी एक संतान एक वर्ष का बेटा रेयांश भी है। मृतका का पति विकास मौके पर हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है।डिप्टी एसपी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें