फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में ट्रेलर में लगी आग... सात नई कारें जलकर नष्ट

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Updated Sun, 25 Jan 2026 01:46 PM IST

यूपी के अंबेडकरनगर में गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसमें लदी सात नई कारें जल गईं। घटना अंबरपुर टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर दूर आधी रात करीब 12.30 बजे की है। बताया गया कि पहले ट्रेलर के एक टायर में आग लगी। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी में फैल गई। ट्रेलर पर मारुति सुजुकी कंपनी की सात गाड़ियां लदी थीं। इनमें अर्टिगा और अन्य मॉडल की कारें शामिल थीं। कुछ गाड़ियों में सीएनजी लगी होने के कारण आग तेजी से भड़क उठी। देखते ही देखते पूरा ट्रेलर चपेट में आ गया। चालक गाड़ी खड़ी करके आग बुझाने की कोशिश करता, लेकिन आग विकराल हो चुकी थी। सूचना पर दमकल टीम पहुंची। जब तक टीम आग पर काबू पाती, तब तक ट्रेलर और उसमें लदी सभी गाड़ियां जल गई थीं। बताया गया कि ट्रेलर गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा जा रहा था। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें