हवाई हमलों से बचाव के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग और आपदा मित्र के कर्मचारियों ने भाग लिया। मॉकड्रिल के दौरान छह बजते ही पूरे जिले में अंधेरा छा गया। 10 मिनट के लिए ब्लैकआउट कर दिया गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अभ्यास में यह दिखाया गया कि हवाई हमले की स्थिति में सुरक्षा बल और विभिन्न सरकारी विभाग कैसे प्रतिक्रिया देंगे। सबसे पहले हवाई हमला हुआ। इसके बाद होमगार्ड जमीन पर लेट गए। हमले से आग लगी। जिस पर आपदा मित्रों ने अग्निशमन यंत्र से बुझाया। इसके साथ ही टांडा स्थित एटीपीसी में भी मॉकड्रिल किया गया