फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में पेड़ की डाल से लटकती मिली युवक की लाश, घरवाले बोले- पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर दी जान

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Dec 2025 06:13 PM IST

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को पेड़ की डाल से लटकती एक युवक की लाश मिली। खबर मिली तो घरवाले भी पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घरवालों ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर जान देने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के ठट्टा गांव की है। गांव से 100 मीटर की दूर प्राथमिक विद्यालय के पीछे आम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता दिनेश निषाद (26) का शव मिला। परिजनों ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाने की बात कही। मां स्वेता ने कहा कि थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी दो सप्ताह से लापता है। किशोरी की मां ने सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पसियापारा निवासी एक महिला के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। पूछताछ में दिनेश की किशोरी से बातचीत होने की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी थी। इसको लेकर पुलिस दिनेश के घर दबिश देने के साथ ही परिजनों पर थाने में हाजिर कराने का दबाव बना रही थी। शुक्रवार को भी पुलिस दिनेश के घर गई थी। घर पर उसके न मिलने पर परिजनों को गालियां दीं। घर गिरवाने और पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी भी दी। शाम को दिनेश जब भट्ठे पर काम करके वापस लौटा तो परिजनों ने उसे पूरी बात बताई। इससे वह परेशान हो गया। सुबह करीब 7 बजे वह खेत की तरफ गया था। इसके बाद आत्महत्या की खबर मिली। परिजनों का आरोप है कि जब दिनेश घर पर ही रह रहा था। ऐसे में वह लड़की का अपहरण कैसे कर सकता है। प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम युवक को बुलाने गई थी। अपहरण के केस में दिनेश और लापता किशोरी से बातचीत होती थी। पुलिस उससे पूछताछ कर घटना की तह तक पहुंचना चाहती थी। परिजनों पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं बनाया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें