फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो मजदूर घायल; हालत नाजुक

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर उसके नीचे दब गए। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर मसेढ़ा गांव के पास हुआ। बताया गया कि सिकंदरपुर के आलोक यादव की ट्रैक्टर-ट्रॉली थी। रांची के मजदूर ईंट उतारकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भट्ठे की ओर लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। दो मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि चालक सहित दो मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर उठाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें