फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में मधुमक्खियों के हमले में एक श्रद्धालु की मौत, कई लोग घायल

Bhupendra Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 02:16 PM IST

यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए। उन्हें आनन फानन सीएचसी पहुंचाया गया। ये सब लोग औघड़ बाबा में मेला देखने आए थे। घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के नर्सरी बाजार स्थित औघड़ बाबा स्थान की है। यहां मंगलवार को मेला लगता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। मंदिर परिसर स्थित एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। अचानक छत्ते से मधुमक्खियों का झुंड निकला और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जैतपुर के राजापुर कुठमा निवासी संतराम (55) समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसखारी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने संतराम को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि बाबा के दर्शन के दौरान मधुमक्खियों ने काट लिया था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। एसओ सुनील पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य का इलाज कराया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें