अंबेडकरनगर में मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को अकबरपुर तहसील व ब्लॉक का निरीक्षण किया। तहसील पहुंचने पर सबसे पहले उन्हें गार्द ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर सभी पटलों का जायजा लिया। उन्होंने लंबित वादों के बारे में जानकारी ली। एसडीएम को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। दस्तावेजों का रखरखाव बेहतर किया जाए। ब्लॉक में निरीक्षण कर लेखा, मनरेगा, आवास, आईजीआरएस व स्थापना पटलों का जायजा लिया। एनआरएलएम में महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने की प्रगति जानी। आयुक्त ने फाइलों को क्रम से लगाने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पर लंबित शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारित करने और मनरेगा में रोजगार सृजन बढ़ाने के लिए संबंधित पटल प्रभारियों को निर्देशित किया। इस दौरान डीएम अनुपम शुक्ला, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा सिंह, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, बीडीओ अकबरपुर राजेंद्र कुमार तिवारी समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।