फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश, 24 केंद्रों पर शुरू हुई बीएड प्रवेश परीक्षा

Bhupendra Singh Updated Sun, 31 May 2026 09:28 AM IST

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा अंबेडकरनगर में रविवार को जिले के 24 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत 10,902 अभ्यर्थी सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे। प्रवेश द्वारों पर पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की जांच के साथ अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। इसमें सामान्य ज्ञान एवं भाषा विषय से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई दी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहा। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में फोटो कॉपी की दुकानों को भी बंद रखा गया। बता दें कि जिले में बीएनकेबी पीजी कॉलेज, बीएन इंटर कॉलेज और जीके जेटली इंटर कॉलेज सहित कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें