फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में सपा जिलाध्यक्ष के बिगड़े बोलस, बोले- महंगाई चरम पर, पीएम मोदी फांसी लगाकर पूरा करें वादा

अंबेडकरनगर में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 100 दिन में महंगाई कम नहीं हुई थी तो वह फांसी के फंदे से लटक जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के लोगों से कहना चाहूंगा कि आप लोगों ने भगवान राम को पेटेंट कराने का काम किया है। आप लोग यह मानते हैं कि हम ही राम के उत्तराधिकारी हैं। श्रीरामचरितमानस में यह भी लिखा है कि रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाई पर वचन न जाई। अगर प्रधानमंत्री अगर भगवान राम और श्रीरामचरितमानस को मानते हैं तो आप उस वचन को पूरा करें। महंगाई 10 गुना तक बढ़ गई है। अगर राम के सच्चे अनुयायी हैं तो जनता से किए गए वादे को पूरा करने का काम करें। सपा जिलाध्यक्ष का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें