फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोर्ट का बहिष्कार जारी, वादकारियों की बढ़ रहीं दुश्वारियां

ishwar ashish Updated Mon, 09 Feb 2026 06:55 PM IST

जलालपुर। स्थानीय तहसील में सोमवार को भी अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी रहा। इसके कारण मुकदमों की पैरवी में आने वाले वादकारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यहां पर बीते कई दिनों से कार्य बहिष्कार चल रहा है। बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष कृपाशंकर मौर्य ने बताया कि एसडीएम राहुल गुप्ता मुकदमों में बिना विचार किए, बिना तारीख के व पक्ष विपक्ष की बात बिना सुने मुकदमों का निस्तारण कर रहे हैं। बिना साक्ष्य के मामलों में आदेश कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक अधिवक्ताओं की बात और उनकी समस्याओं को नहीं सुना जाएगा, वह न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते रहेंगे। इस मौके पर योगेश शुक्ला, चंद्रविजय राव, यशोदानंद मिश्र, सत्यप्रकाश मिश्रा, रामचंद्र दुबे, फूलचंद यादव, जगदीश चंद्र यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि अधिवक्ता न्यायालय नहीं चलने दे रहे हैं, हमारी तरफ से प्रयास रहता है कि न्यायालय चलाकर मुकदमों का जल्द निस्तारण किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें