फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर, जलाभिषेक को लगीं कतारें

अंबेडकरनगर में सावन के दूसरे सोमवार पर सोमवार को जिलेभर के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और प्रसाद अर्पित किया। मंदिरों में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। अकबरपुर के शिव बाबा धाम में सुबह भोर से ही बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिरों की ओर पहुंचने लगे। हाथों में गंगाजल और पूजा की थाली लिए श्रद्धालु कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। महिलाओं और बच्चों में भी सावन सोमवार को लेकर खासा उत्साह रहा। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी हुआ। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। प्रमुख शिव मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस टीमों ने लगातार भ्रमण कर भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर रखी, ताकि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें