फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, नकदी और जेवरात किया पार

अंबेडकरनगर में कटका क्षेत्र में सोमवार देर रात अलग-अलग गांवों में चार घरों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने छत के रास्ते घरों में प्रवेश कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ किया। कटका के सेमरा पुराना निवासी अनिल शुक्ला ने बताया कि देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। अलमारी में रखे करीब 60 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर चले गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। चोरों ने बाहर से दरवाजा भी बंद कर दिया था। इसी क्रम में लवईया पलया निवासी विजेंद्र बहादुर के घर भी चोरी की घटना हुई। उनके अनुसार, चोर छत के रास्ते आंगन में उतरे और अलमारी से करीब 65 हजार रुपये नकद, तीन सोने की अंगूठी, दो पायल, मंगलसूत्र और बच्चों का कड़ा उठा ले गए। परिवार की बहू कुछ दिन पहले मायके गई थी। मंगलवार सुबह घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। तीसरी घटना बगिया गांव में सामने आई। फरहान खान ने बताया कि घर में दो लोग मौजूद थे। चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और बक्से में रखे करीब 10 हजार रुपये लेकर चले गए। वहीं पलया निवासी लालमणि सिंह के घर भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन परिवार की सतर्कता के चलते चोर सफल नहीं हो सके। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि घटनाओं के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस की टीम लगाई गई है। आसपास के क्षेत्रों में जांच और पूछताछ की जा रही है।s

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें