अंबेडकरनगर में किछौछा शरीफ में बृहस्पतिवार को हजरत सैयद मखदूम अशरफ की दरगाह से ऐतिहासिक ताजिया जुलूस बड़े अक़ीदत और एहतेराम के साथ निकाला गया। इसमें लाखों जायरीन शामिल हुए। जुलूस दरगाह के सलामी गेट से होते हुए इमाम चौक और फिर कर्बला मैदान स्थित हुसैनी इमाम चौक तक पहुंचा। जहां जायरीनों ने ताजिया पर फूल और चादर चढ़ाकर दुआएं मांगी। पूरे रास्ते में नोहाख्वानी और मर्सिया की गूंज से माहौल मातमी और रुहानी बना रहा। वहीं स्थानीय लोगों ने जगह- जगह शर्बत और पानी की सेवा कर इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश की। पुलिस और स्वयंसेवकों की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। यह जुलूस विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ वापस दरगाह परिसर पहुंचा।