आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के दावनपारा अमरावती 30 पत्नी संजय बुधवार की दोपहर करीब एक बजे घर से करीब 100 मीटर दूर स्नानागार के पास गई हुई थीं। परिजन मौके पर पहुंचे तो अमरावती लहूलुहान अवस्था में मिलीं। उसके गर्दन पर किसी धारदार हथियार को घोपा गया था। आनन-फानन परिजन उन्हें मित्तूपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए, यहां से हालत गंभीर होने पर सीएचसी नगपुर लेकर आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले बलईपुर की अमरावती ने संजय से प्रेम विवाह किया था। इसमें दोनों परिवारों की भी रजामंदी थी। इनके परिवार में पुत्र आदर्श (6) व नंदिनी (4) हैं। परिजनों के अनुसार गांव में कुछ लोगों से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। आशंका है कि इसी विवाद के चलते हत्या कर दी गई है।