फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में 700 उपभोक्ताओं को बसखारी से मिलेगा गैस सिलिंडर, ट्रांसफर किए गए कनेक्शन

Bhupendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 05:37 PM IST

अंबेडकरनगर में जलालपुर के रामगढ़ स्थित इंडेन गैस एजेंसी के करीब 700 उपभोक्ताओं को अस्थाई रूप से बसखारी की सैनिक गैस एजेंसी स्थानांतरित कर दिया गया है। यह व्यवस्था इंडेन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा जलालपुर गैस एजेंसी पर बढ़ते लोड को कम करने और उपभोक्ताओं को राहत देने के नाम पर की गई है। उपभोक्ताओं को पूर्व जानकारी न होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। इस व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति भी देखने को मिली। जलालपुर निवासी विकास ने बताया कि 19 अप्रैल को बुकिंग के बाद जब वह गैस लेने पहुंचे तो उन्हें बसखारी भेज दिया गया। वहीं मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि पूर्व सूचना के अभाव में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जब वह पर्ची कटाने के लिए गैस एजेंसी पर पहुंचे तो उन्हें इस प्रक्रिया की जानकारी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें