अंबेडकरनगर में रविवार को 26 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्तर तीन की मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी। शुचिता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर एक-एक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के अलावा केंद्र व्यवस्थापकों को तैनात किया गया। परीक्षा केंद्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों को आयोग के निर्देशानुसार जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। हर जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतेज़ाम किए गए हैं। अधिकारी भी सुबह से ही परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। कुल 11856 अभ्यर्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।