फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: गोविंद साहब की तपोस्थली पर आज आएंगे मुख्यमंत्री, देंगे 706 करोड़ की सौगात

अंबेडकरनगर: सामाजिक समरसता के वाहक बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली पर आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा। मुख्यमंत्री यहां दर्शन-पूजन करने के साथ ही आलापुर, जलालपुर और टांडा विधान सभा क्षेत्रों को 706 करोड़ से विकास की सौगात देंगे। इसके साथ विशाल जनसभा को संबोधित कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। विभिन्न योजनाओं के पात्रों को डेमो चेक, आवास की चाभी, स्वीकृति पत्र देकर उनसे रूबरे भी होंगे। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। योगी आदित्यनाथ सूबे के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली पर पहुंच रहे हैं। पूर्वांचल के लाखों लोगों की आस्था के केंद्र पर मुख्यमंत्री का यह दौरान आगामी विधान सभा चुनावों के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यही वजह है कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा के पदाधिकारी भी कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से पहले यहां सिर्फ आलापुर और जलालपुर विधान सभा क्षेत्रों के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास की तैयारी की गई थी लेकिन सीएम कार्यालय के आदेश पर अब इस फेहरिस्त में टांडा विधान सभा क्षेत्र को भी शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें