लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्राचीन धरोहर को बचाने की मांग को लेकर रविवार को सुग्गन पाल होल्कर सेना ने पत्थर गिरजा घर के सामने धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने काशी की ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र व तख्तियां लेकर मौजूद रहे और धरोहर संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए।