फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी ने यूपीएससी में पाई 807वीं रैंक, प्रयागराज में बहन के घर रहकर करती थीं पढ़ाई

विनोद सिंह Updated Sat, 07 Mar 2026 06:47 PM IST

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में एनसीआर प्रयागराज में तैनात डिप्टी सीएसटी मीनू त्यागी की बहन शिवानी त्यागी ने 807वीं रैंक हासिल की है। मूल रूप से हापुड़ की रहने वाली शिवानी त्यागी जार्ज टाउन में अपनी बहन के यहां रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थींं। शिवानी ने देवान पब्लिक स्कूल हापुड़ से हाईस्कूल किया। वह आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चली गईं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया। वर्ष 2020 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। दूसरी बार मुख्य परीक्षा में सफल होने के बाद उन्हें पहली बार साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर मिला और इसी प्रयास में उन्होंने 807वीं रैंक हासिल की। पिता ह्रदेश त्यागी का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। परिवार में एक भाई रेलवे पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि दूसरे भाई ट्रांसपोर्ट के कारोबार में पिता का सहयोग करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें