नूर उल्लाह रोड और अटाला आदि क्षेत्रों में जुमे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य और एडीसीपी सिटी विजय आनंद के नेतृत्व में अन्य पुलिस अधिकारियों व पुलिस बल के साथ नूरुल्लाह रोड और अटाला क्षेत्र में मार्च किया गया।