अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे कैलाशवासी महंत नरेंद्र गिरि की तीसरी पुण्यतिथि बुधवार को बाघंबरी गद्दी मठ में मनाई गई। महंत नरेंद्र गिरि की समाधि पर पूजन किया गया। अल्लापुर के बाघंबरी मठ में दो दिवसीय कार्यक्रम के आखिरी दिन देशभर आए साधु संतों ने हिस्सा लिया।