फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्निवल की आखिरी शाम नवांकुरों ने बिखेरे हुनर के रंग, न्यायमूर्ति सत्यवीर और मंत्री नंदीी ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन

लोक और शास्त्रीय नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियों से सजी शाम, कलाकारों को मिला मंच रंगीन आतिशबाजी के साथ पांच दिवसीय कार्निवल का समापन कार्यक्रम के खास मेहमान रहे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ खास मेहमान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। इसके बाद शुभारंभ अकादमी की ओर से प्रस्तुति ने कार्निवल का आगाज किया। नन्ही कलाकार पहल ने कश्मीर से कन्याकुमारी पर आधारित नृत्य के जरिये देश की सांस्कृतिक विविधता को मंच पर उतारा। सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ पढ़ाई को भी दें प्राथमिकता : न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह बोले- बच्चों की शिक्षा और समझ से ही देश का होगा विकास, हर क्षेत्र में सीखने की ललक रखें अमर उजाला शॉपिंग कार्निवल में खास मेहमान इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ पढ़ाई को प्राथमिकता देने की सीख दी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुख्तार आलम ने बच्चों को मंच प्रदान करने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने का अवसर देना बेहद अच्छी पहल है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता यावर मुख्तार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह अपनी रुचि और हुनर के अनुसार काम करें। पूरी लगन और मेहनत से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। प्रतिभाओं को मिले प्रोत्साहन और मंच : नंदी खास मेहमान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रयागराज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस शहर के अमिताभ बच्चन जैसे कई बड़ी हस्तियों ने देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। यहां के बच्चों में भी अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें