फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन स्वरूप में सजे भगवान जगन्नाथ, हुए दिव्य दर्शन

कार्तिक मास में गोवर्धन पूजा के अवसर पर कटघर स्थित प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर, काशीराज नगर में अन्नकूट उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट एवं काशीराज नगर उत्थान समिति की ओर से आयोजित उत्सव में विधि-विधान से गोवर्धन महाराज का पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अन्नकूट पूजा की। मंत्री गगन दास गुप्ता ने भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया। रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि उत्सव में भगवान जगन्नाथ का गोवर्धन स्वरूप में अलौकिक शृंगार किया गया। भगवान का शृंगार कार्तिकेय श्रीवास्तव, आयुष गुप्ता, अक्षत चौहान, यथार्थ साहू और इशांत श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर अमर रस्तोगी, विजय वैश्य, उमेश चंद्र जायसवाल, शशिकांत जायसवाल, दाऊ दयाल गुप्ता, जयराम गुप्ता, त्रिलोकी केसरवानी, हैप्पी कसेरा, सुनील कुमार, अजय अग्रहरि, कमलेश जायसवाल और लता उपाध्याय सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें